Greater noida राजपुर रोड की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

0
146

करप्शन फ्री इंडिया संगठन

Greater noida दनकौर बिजली घर से राजपुर अमरपुर एवं ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली सड़क का तत्काल पुनर्निर्माण कराने के संबंध में बुधवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले दनकौर के बिजली घर से राजपुर अमरपुर एवं Greater noidaको जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले सात आठ वर्षो से टूटी हुई है। गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं लोगों को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रवीण भारतीय ने बताया कि सड़क क्षेत्र के लगभग दर्जनों से अधिक गांवों को एवं देहात से शहर को जोड़ने का मुख्य मार्ग है।

Greater noida राजपुर रोड की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Greater noida राजपुर रोड की समस्या को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

इस मार्ग से प्रतिदिन कई हजार वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क की स्थिति बहुत ही दयनीय हैं गड्ढा युक्त के साथ-साथ धूल उड़ती है जो प्रदूषण को बढ़ावा दे रही है। प्रवीण भारतीय ने बताया कि दनकौर बिजली घर से राजपुर,अमरपुर की तरफ आने वाली मात्र 400 मीटर सड़क को तत्काल बनवाने के संबंध में बुधवार को ज्ञापन ओएसडी शैलेन्द्र सिंह को सौंपा।

इस दौरान मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंण, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, नरेश भाटी, गगन प्रकाश, राहुल, दुलीचंद नागर आदि लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here