Greater noida अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई दो भट्ठे बंद कच्ची ईंटें तोड़ी गईं

0
213

अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कड़ा कदम

Greater noida  अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया। जिला खनन अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, नायब तहसीलदार सदर, अग्निशमन दल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मेसर्स लक्ष्मी ब्रिक फील्ड (महमदपुर), मेसर्स जय बाबा मोहन राम ईट उद्योग (डाकवाला), और मेसर्स भानू ईट उद्योग (झांझर रोड, अस्मानपुर कोठी) पर औचक निरीक्षण किया।

यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई।निरीक्षण के दौरान मेसर्स लक्ष्मी ब्रिक फील्ड और मेसर्स भानू ईट उद्योग के भट्ठे संचालित पाए गए, जबकि मेसर्स जय बाबा मोहन राम ईट उद्योग बंद था। अग्निशमन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संचालित भट्ठों की आग बुझाई और संचालन बंद कराया। साथ ही, मौके पर मौजूद कच्ची ईंटों को तोड़ा गया। जांच में पाया गया कि इन भट्ठों ने न तो विनियमन शुल्क जमा किया था और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त किया था।


संयुक्त टीम ने बताया कि अवैध ईंट भट्ठों के संचालन से सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, अवैध खनन को बढ़ावा मिलता है, और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई Greater noida में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here