महागुन मंत्रा 2 सोसाइटी के लोगों नेरविवार को फ्लैटों की रजिस्ट्री की मांग को लेकर प्रदर्शन
Greater noida वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा 2 सोसाइटी के लोगों नेरविवार को फ्लैटों की रजिस्ट्री की मांग को लेकर प्रदर्शनकिया। आरोप है कि तीन साल बीतने केबाद भी बिल्डर रजिस्ट्री करने के लिए तैयार नहीं है।सोसाइटी के लोगों ने बताया कि परिसर के पांच टावरों में करीब 1100 फ्लैट बने हुए हैं। इनमें आधेसे ज्यादा फ्लैटों में परिवार रहते हैं। जून में पजेशन मिला था।

तभी से लोग यहां पर रहने लगे।अभी तक बिल्डर ने रजिस्ट्री शुरू नहीं की है। मेंटेनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। हरबार बिल्डर से रजिस्ट्री करने के लिए बोलने पर एक नई तारीख दे दी जाती है। इसके कारण खरीदारपरेशान हैं। लोगों का कहना है कि वे लगातार 12वें हफ्ते रजिस्ट्री की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहेहैं।
हर बार बिल्डर के आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा। अब जल्द से जल्द उनके घर की रजिस्ट्रीहोनी चाहिए।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh