किसानों का शोषण कर रहा नोएडा प्राधिकरण : BKU (M)

0
334

नोएडा समाचार,

नोएडा प्राधिकरण आज नोएडा के गांव गढ़ी शाहपुर में खसरा संख्या 22 23 24 की आबादी को बलपूर्वक तोड़ने पहुंची।

भारतीय किसान यूनियन मंच BKU (M)
के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने अधिकारियों से सवाल जवाब किए।


उन्होंने बताया noida authority के अधिकारी बिना किसी सूचना के यह कृत कर रहे थे।मौके पर अधिकारियों के पास में कोई भी दस्तावेज नहीं थे।सर्कल 9 के के सुभाष अकेले ही बिना किसी आदेश के इस कार्रवाई को करने पहुंच गया।जिससे यह सिद्ध होता है कि बिना ऊपर के अधिकारियों को बताए हुए नीचे के अधिकारी किसानों के साथ जबरदस्ती गलत कार्य और शोषण करते हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की यही कार्य शैली क्षेत्र में किसानों के रोष का कारण बनी हुई है।भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि एक तरफ तो नोएडा प्राधिकरण के सीईओ गांव गांव जाकर किसने की समस्याओं के निस्तारण के जनसुनवाई करने का रोस्टर जारी कर रहे हैं।

वही दूसरी तरफ नोएडा प्राधिकरण के निचले अधिकारी गलत ढंग से बिना अर्जित भूमि पर किसानों को प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे हैं।भारतीय किसान यूनियन मंच ने नोएडा प्राधिकरण को भविष्य में ऐसा कार्य न करने की चेतावनी दी।इस अवसर पर सुरेंद्र प्रधान, प्रमोद त्यागी,विक्रम यादव, आशीष चौहान,नीरज त्यागी, विमल त्यागी,गौतम लोहिया,रिंकू यादव, राजवीर त्यागी,राजवीर चौहान,रिंकेश चौहान आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here