Gautam budh nagar टास्क फोर्स द्वारा जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप की जा रही है प्रवर्तन कर कार्यवाही

0
177

अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही

Gautam budh nagar जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध खनन/परिवहन के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के क्रम में जिला खनन अधिकारी व तहसीलदार सदर एवं क्षेत्रीय पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2025 की रात्री में दनकौर थाना क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर 17, ग्राम कनारसी व आदि क्षेत्रों का औचक निरिक्षण किया गया।

जिला खनन अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 अप्रैल 2025 की रात्री में प्राप्त अवैध खनन की शिकायत पर सम्बन्धित थाना द्वारा दो नामजद व्यक्तियों के विरूद्व प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मौके से जे0सी0बी0 मशीन को जब्त किया गया है। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जनपद गौतमबुद्धनगर में जिला स्तरीय कार्यबल टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रवर्तन कर कार्यवाही निरंतर की जा रही है, जिससे अवैध खनन करने वालों में दहशत का माहौल है।

Gautam budh nagar टास्क फोर्स द्वारा जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप की जा रही है प्रवर्तन कर कार्यवाही
Gautam budh nagar टास्क फोर्स द्वारा जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप की जा रही है प्रवर्तन कर कार्यवाही

माह मार्च, 2025 में कुल 15 वाहनों पर रू 09 लाख रायल्टी सहित खनिज मूल्य तथा शमन शुल्क आरोपित किया गया तथा माह अप्रैल, 2024 से मार्च, 2025 तक खनन विभाग द्वारा कुल 423 वाहनों पर उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए रू 1,51,41,860/- की वसूली की गयी।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आगे भी जिला स्तरीय कार्यबल टास्क फोर्स द्वारा अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Read this also:Gautam budh nagar टास्क फोर्स द्वारा जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप की जा रही है प्रवर्तन कर कार्यवाही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here