Noida :Active NGO ने मनाया विश्व महिला दिवस महिला शक्ति को किया सम्मानित

0
252

Active NGO समूह ने सेक्टर 12 स्थित ईशान म्यूजिक कॉलेज में विश्व महिला दिवस कार्यक्रम

Noida Active NGO समूह ने सेक्टर 12 स्थित ईशान म्यूजिक कॉलेज में विश्व महिला दिवस कार्यक्रम ‘ हम हैं तो क्या ग़म है ‘ आयोजित किया।इस दौरान कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया।संवाददाताओं को जानकारी देते हुए

Active NGO के एडमिन डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव एवं डॉक्टर रंजन तोमर ने कहा कि एक्टिव एनजीओ समूह और मीनाक्षी त्यागी (नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ) श्रीमती विमलेश शर्मा ( पूर्व प्रधान संगठन ) एवं डॉक्टर श्वेता त्यागी ने सम्मिलित रूप से इस कार्यक्रम को आयोजित किया।इस दौरान नारी शक्ति के रुप में नारियों का मान बढ़ाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें पूर्व अध्यक्ष ,महिला आयोग , उत्तर प्रदेश विमला बाथम को राजनीती एवं नारी सशक्तिकरण हेतु

Active NGO ने मनाया विश्व महिला दिवस महिला शक्ति को किया सम्मानित
Active NGO ने मनाया विश्व महिला दिवस महिला शक्ति को किया सम्मानित

अंकिता वर्मा ,साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान हेतु , प्रीती बजाज एवं प्रतिभा बजाज को कला के क्षेत्र में अपने योगदान हेतु , जॉयश्री अरोरा को फिल्म टीवी एवं रंगमंच के क्षेत्र में कार्य हेतु ,डॉक्टर पल्लवी शर्मा , निदेशक कैलाश अस्पताल को स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गए अनुकरणीय कार्य हेतु , एवं छाया जैन प्रधानाचार्य ,महामाया बालिका कॉलेज को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इसके अलावा रमिता तनेजा , मधु मित्तल , डॉक्टर सुनीता जैटली , नीरु शर्मा , लीका सक्सेना एवं शैल माथुर को भी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित सम्मानित सरोज मिश्रा द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने में अपना योगदान दिया गया

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here