Noida सरस मेले में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

0
191

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

Noida सरस आजीविका मेले में शनिवार को सोलहवेें एवं अंतिम तीसरे दिन खरीदारों का जन सैलाब उमड़ पडा सेक्टर- 33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में केंद्र सरकार के सरस आजीविका मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें केंद्र शासित राज्यों समेत देश के 31 राज्यों की हस्तकला का प्रदर्शन किया जा रहा है। देशभर के हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम के उत्पाद मेले की खास पहचान बने हैं। शनिवार को मेले के सोलहवें दिन भी मेले में भारी संख्या में लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिसके मद्देनजर शनिवार को यहा खासी चहल-पहल रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्ञात हो कि प्रति वर्ष फरवरी-मार्च में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा आयोजित एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) के समर्थन से उक्त मेले का सफल आयोजन किया जाता है।

नोएडा में पांचवीं बार परंपराए कला एवं संस्कृति का मनोरम माहौल एवं लखपति एसएचजी दीदी की निर्यात क्षमता का विकास थीम के साथ सरस आजीविका मेला 21 फरवरी ए शुक्रवार से शुरू हुआ। 2025 से 10 मार्च 2025 तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2025 का आयोजन सेक्टर- 33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि साल 2024 में केंद्र सरकार के चौथे सरस आजीविका मेला का शुभारंभ 16 फरवरी को हुआ था, जो 4 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक चला था।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेला में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया गया था।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here