भारतीय किसान यूनियन
Greater noida के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर 27 दिसम्बर को होने वाली किसान स्वाभिमान महापंचायत के लिए
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ संग गांव लडपुरा ,ऐलनाबाद, मिल्क लचछी,रोजा,जलालपुर, आदि गावों में जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों के साथ गांवों में बैठक की।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन प्रशासन गौतमबुद्धनगर के किसानों के साथ दमनकारी निति अपना रहा है
जो किसान अपनी समस्याओ की आवाज उठाता है और उस पर झूठे मुकदमें दर्ज कर जेल में डालने का काम कर रहा है यह प्रशासन की हिटलरसाही का भारतीय किसान यूनियन (बलराज) पुरजोर विरोध करती है और किसानों के सम्मान व स्वाभिमान के लिए देशव्यापी आन्दोलन करेगी।
संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल ने कहा कि किसानों के हक और अधिकार की आवाज उठाकर किसान नेताओ ने कौन सा अपराध कर दिया जो किसानों के ऊपर गम्भीर धाराओं मै मुकदमें दर्ज कर जेल भेजा गया अपराधियों की तरह किसानों के साथ व्यवहार कि जा रहा है जो गौतमबुद्धनगर के सर्व समाज व किसानों के लिए दुख का विषय है।अब एकजुट होने का समय है किसानों ने 27 दिसम्बर को किसान स्वाभिमान महापंचायत में दलबल से पहुंचने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर किसान विरेन्द्र भाटी लडपुरा, राजपाल भाटी ऐलनाबाद, सुमित नागर रोजा, कालू गुर्जर जलालपुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी, प्रदेश सचिव सोनू खारी,जिलाध्यक्ष योगेश वैष्णव, ब्रहमसिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, जिला सचिव मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा प्रवीण बैरागी, जिला महासचिव मनीष पीलवान ,योगेश शर्मा, लोकेश बैरागी, विरेन्द्र मावी, संजीव नागर आदि सैकडों,किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh