किसान स्वाभिमान महापंचायत में आने के लिए किसानों से किया जनसम्पर्क

0
330

किसान स्वाभिमान महापंचायत

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर 27 दिसम्बर को होने वाली किसान स्वाभिमान महापंचायत के लिएभारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ संग श्योराजपुर ,खोदना, पैराडाईज ड्रीम सिटी, मानव एन्कलेब तिलपता ,गुरजा डेरीन, लहाबास आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकरगावों में किसानों की समस्यायों को लेकर बैठक की।

श्री भाटी नेकिसानों से किसान स्वाभिमान महापंचायत में आने की अपील की।इस दौरान उन्हें हर गांव मेंकिसानों का पूर्ण समर्थन मिला।

यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी का कहना है कि गौतमबुद्धनगर के किसानों के साथ हो रहे शोषण औेर जेल में बन्द किसानों की बिना शर्त रिहाई एंव किसानों की जायज मांगों को लेकर किसान स्वाभिमान महापंचायत बुलाई गई है जिसके लिए संगठन गांव गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर किसानों का समर्थन जुटा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने बताया कि ग्राम श्योराजपुर निवासी राजू भाटी के निवास पर व पैराडाईज ड्रीम सिटी, लहाबास में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल का ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया

दर्जनों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू खारी, प्रदेश संगठन मन्त्री डाक्टर संजीव भाटी, जिलाध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिला महासचिव अनूप भाटी, जिला संगठन मन्त्री हरेन्द्र भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशान्त नेता, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here