Noida और Greater noida में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

0
218

आज Noida और Greater noida के प्रत्येक कोने और कोने पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

Greater noida के जीरो पॉइंट पर पुलिस के आला अधिकारी, जिलाधिकारी और तकरीबन 500पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ-साथ महामाया फ्लाईओवर और दलित प्रेरणा स्थल पर भीपुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से सुखबीर खलीफा समेत अन्य किसानों की हुईगिरफ्तारी के बाद कई किसान नेताओं ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर कर आज फिर सभी किसानोंको जीरो पॉइंट आने के लिए आह्वान किया था।

बीती रात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से एक्स पर एक पोस्ट के बादपुलिस एक्टिव हो गई थी। पुलिस ने धरने पर बैठे सभी किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बुधवार को जीरो पॉइंट पर हुई महापंचायत में जिन किसानों को जेल से छोड़ा गया था, अब उन्हेंढूंढकर गिरफ्तार किया जा रहा है। इस बात को लेकर किसान और किसान नेताओं में रोष है।गाजियाबाद के महरौली में भी किसानों ने एनएच 24 को जाम किया था। जिसके थोड़ी देर बाद वहां
पहुंचे पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में लिया और वेब सिटी थाने ले गए। उत्तर प्रदेश के अलग-अलगहिस्सों में लगातार किसानों के प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं।

Greater noida के दनकौर इलाके में भी किसान जीरो पॉइंट जाने के लिए निकले थे, जिन्हें पुलिस नेपहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें सख्त हिदायत दीगई है कि कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं होगा।

कोई भी अराजकता नहीं की जाएगी और जो ऐसा करताहै उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here