इलाज के नाम पर विक्षिप्त बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने वाला डॉक्टर

0
358

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर- 30 में एक डॉक्टर को विक्षिप्त बच्चों का इलाज करने के नाम पर उनका अश्लील वीडियो बनाने और इंटरनेट पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक सूचना के आधार पर डॉ. गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया, जो सेक्टर-30 में क्लीनिक चलाता है और विक्षिप्त बच्चों का इलाज करता है।

चंदर के मुताबिक, सिंह ने 10 से 11 साल की कई विक्षिप्त बच्चियों की नग्न तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कीं। उन्होंने बताया कि सिंह इन बच्चियों के परिजनों को ब्लैकमेल भी करता है। चंदर के अनुसार, घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया।

अश्लील वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here