पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे Noida के धर्मपाल यादव

0
215

Noida मिस्र में पांच दिवसीय पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन 

Noida के धर्मपाल यादव पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।बता दे कि धर्मपाल यादव तीन बार नेशनल में गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।धर्मपाल यादव के कोच दलजीत सिंह और जीतेन्द्र सिंह ने अपने आयरन एथलीट की असाधारण उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में उनके सफर के बारे में बताया और कहा कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।प्रतियोगिता में भारत भर के विभिन्न राज्यों से हजारों एथलीट शामिल होंगे।मिस्त्र में उनकी सफलता की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने अब धर्मपाल यादव
के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी ताकत और कौशल दिखाने का मार्ग प्रशस्त किया है।


धर्मपाल यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है।यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है, और मैं अपने गुरु,अपने परिवार और अपने सभी शुभचिंतकों का उनके अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here