Noida नेहरु जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के उपलक्ष में मनाते हुए भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया

0
245

Noida बाल दिवस के उपलक्ष में मनाते हुए भव्य बाल मेला का आयोजन

Noida आज कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर ब्लॉक बिसरख में बच्चों के प्यारे चाचा नेहरु जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के उपलक्ष में मनाते हुए भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया।बाल मेला का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण प्रसाद द्वारा किया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण द्वारा एवं प्रधान अध्यापिका,समस्त स्टाफ, एसएमसी सदस्य, अभिभावक, आंगनवाड़ी सदस्य एवं बच्चों द्वारा जवाहरलाल नेहरू को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।बच्चों द्वारा तरह-तरह के स्टॉल लगाई गई , मीना मंच कॉर्नर,शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी, आंगनबाड़ी द्वारा लगाया गया प्रदर्शनी सभी के लिए मनमोहन रही।शिक्षा अधिकारी द्वारा बाल दिवस पर बच्चों को बाल अधिकार एवं राष्ट्रीय निर्माण, नेतृत्व की भावना पर रोशनी डाली गई। चाचा नेहरू बच्चों के लिए क्यों लोकप्रिय है इस बात पर भी चर्चा की गई। तथा बच्चों को पोषण आहार बांटा गया। अभिभावक एसएमसी सदस्य सभी ने बाल मेला का आनंद लिया।

अशोक कुमार यादव द्वारा बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया गया।अर्चना पांडेय सहायक अध्यापक ने मंच का संचालन किया‌ गया।प्रधानाध्यापिका मंजूलता सिंह द्वारा सभी को आभार व्यक्त किया गया एवं बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आज के दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी एवं पर्थला खंजरपुर स्टाफ को बधाई दी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here