Noida हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ा व्यक्ति

0
160

Noida 

Noida नोएडा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स हाई प्रेशर पावर शाफ्ट पर चढ़ गया. करीब दो घंटे के हाई वोल्टेज शो के बाद पुलिस और फायर यूनिट टीम के प्रयास के बाद व्यक्ति नीचे उतरा।

आपको बता दे कि थाना 113 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित महागुन मजारिया सोसाइटी के सामने बने हाईटेंशन बिजली के पोल पर ऊपर चढ़कर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति डांस करने लगा।जिसको देखकर वहा भारी भीड़ जमा हो गई।यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चलता रहा।सूचना के बाद स्थानीय पुलिस,अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गयी और उससे नीचे उतरने का आग्रह किया।

जब वह व्यक्ति नही माना तो फायर ब्रिगेड ने बिजली की लाइन कटवाई और स्पेशल हाइड्रोलिक मशीन की मदद से कड़ी मश्क्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतरा गया।सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिस्त्री नामक वह अधेड़ स्वयं ही नीचे उतर आया। फायर डिपार्टमेंट ने बड़े ही सुरक्षित तरीके से नेट की मदद से नीचे उतारा और उसे अस्पताल भेज दिया।सीएफओ ने बताया कि पोल पर चढ़ने की कोई तत्काल वजह पता नहीं चल सकी है।

वह मानसिक रोगी प्रतीत होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पास ही झोपड़ी में रहता है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here