Dankaur भाकियू भानू का किसान हक व हकूक जागरूकता अभियान व संगठन विस्तारिकरण

0
229

Dankaur भाकियू

Dankaur सोमवार को अमीपुर कस्बे में आनंद दरोगा जी की अध्यक्षता और बीकेयू भानु क्षेत्र अध्यक्ष राजकुमार नागर के संचालन में हुई पंचायत में विभिन्न मुद्दों पर विचार करने के साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया।

उक्त संबंध में राजकुमार नागर ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता पूरे जिला गौतम बुद्धनगर के गांव गांव में जाकर किसानों की समस्याओं की जानकारी एवं उनके निस्तारण के संबंध में संपर्क बना रहे हैं और किसानों के अधिकारों व हकूक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने व संगठन को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय हैं। इसी कड़ी में आज अमीरपुर गांव की पंचायत में अनेक लोगो को यूनियन की सदस्यता दिलाई गई।

इसी क्रम में मलखान सिंह को मेरठ मंडल सचिव, रविंद्र भाटी को जिला उपाध्यक्ष, सोरन सिंह को ग्राम सचिव, सोरन सिंह पुत्र गेंदालाल को ग्राम सचिव, राकेश कुमार को ग्राम मंत्री, शिवलाल सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष, शिवकुमार भाटी को ग्राम संगठन मंत्री, भूप सिंह रावत को ग्राम सचिव, सुमित रावत को मेरठ मंडल सचिव युवा की जिम्मेदारी सौंपी गई सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आनंद दरोगा जिला अध्यक्ष राजकुमार नगर मंडल उपाधि जुल्फिकार ग्राम अध्यक्ष दिवेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida चार दिवसीय महापर्व छठ का सात नवंबर को होगा शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here