Noida राह चलते लोगों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश

0
192

Noida लूटपाट करने वाले  गिरोह का पर्दाफाश

Noida में शहर में चोरी करने वाले एक समूह के चार लोगों को एरिया 113 पुलिस मुख्यालय ने पकड़ लिया है.

आरोपित की पहचानग़ाज़ियाबाद निवासी आदित्य, सनी, ममता और जोहेब के रुप में हुयी है।इनके कब्जे से लूटी हुयी चेन और अन्य सामान बरामद किया गया है।ये लोगअभी तक 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके है।डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि आज नोएडा में राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है।जो चेन व अन्य आभूषण आदि को लूट कर सुनार की दुकान पर बेचते थे। पूछताछ में आरोपितो ने बताया कि आदित्य व सनी राहगीरों से चेन छीन कर भाग जाते है। सनी राहगीरों से छीनी हुई चेन व अन्य आभूषण आदि को अपनी मां ममता को बेचने के लिए दे देता है।

सनी की मां ममता छीनी गई चेन व अन्य आभूषण गाज़ियाबाद के सुनार जोहेब को बेच देती थी। जोहेब चेन को गलाकर उसका प्रयोग करता था।जोहेब की जेड ज्वैलर के नाम से गाजियाबाद में दुकान है।वही जोहेब छीनी गयी चेन को पिघलाकर उसे अन्य आभूषण में बदलकर बेच देता था। इनके पास से छह बदली हुई चेन बरामद की गई है। बेचने से जो भी पैसा मिलता था वो इसे आपस में बांट लेते थे। आदित्य व सनी को चेन छीनते समय कोई इनका विरोध करता है। ये लोग इनको डराने के लिए अपने पास अवैध तमंचा रखते है।

जिसको दिखाकर ये लूटपाट की घटना करते है।गिरोह के दो ही लोग लूटपाट करते थे। दोनों बाइक से सुनसान इलाकों से गुजरने वाले राहगीरों को टारगेट करते थे और उनको लूटते थे। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में 50 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके है। सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान की गई।जिसके बाद टीमों को लगाकर इनकी गिरफ्तारी की गई।

जिसमें ये गिरफ्तार किए गए लूटे गए मॉल को ठिकाने लगाने जा रहे थे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida में रफ्तार का कहर, नशेबाज कार चालक ने दो इंजीनियरों को कुचला,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here