प्रतिबंधित Turtles की तस्करी करने वाली दो महिला गिरफ्तार, 14 Turtles बरामद

0
295

Turtles 

Noida नोएडा पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली जब थाना फेस 1 पुलिस ने प्रतिबंधित Turtles को बेचने वाली दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया।

आपको बता दे कि थाना फेस 1 पुलिस ने दीपावली पर शुभ माने जाने दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के मांस का खास डिश बनाने के लिए कुछ लोग तस्करी कर रहे थे।थाना फेस 1 पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को पकड़ा जो पकड़े गए कछुओं की दुर्लभ प्रजाति का मांस फाइव स्टार होटलों के मेन्यू का हिस्सा होता है। Turtles का सूप एक महंगा और खास डिश माना जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि ये कछुए संरक्षित प्रजातियों के हैं और इनकी तस्करी एक गंभीर अपराध है। बता दें कि Turtles सिर्फ सूप बनाने तक ही सीमित नहीं, बल्कि इनके ऊपरी खोल से दवाइयां भी बनाई जाती हैं।


फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस तस्करी के इस गिरोह की गहराई से जांच कर रही है।गौरतलब है कि कछुआ तस्करी का जाल सिर्फ Noida या मथुरा तक ही सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश से कछुए तस्करी कर पश्चिम बंगाल तक पहुंचाए जाते हैं। जहां महंगे दामों में बेचा जाता है। पश्चिम बंगाल में कछुए का मांस खाने का शौक आम है। वहां मोटी रकम लेकर परोसा जाता है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने कबूला कि वे Turtles को पश्चिम बंगाल भेजने की योजना बना रही थीं। जहां उन्हें अच्छे दामों पर बेचा जाता।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida में रफ्तार का कहर, नशेबाज कार चालक ने दो इंजीनियरों को कुचला,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here