Noida करंट लगने से ट्रक चालक की मौत

0
219

Noida ट्रक चालक की मौत

Noida sec 68 स्थित हल्दीराम कंपनी के बाहर लोडिंग के लिए खड़े ट्रक चालक के ट्रक का दरवाजा पास में लगे ट्रांसफार्मर से छू गया।

इससे ट्रक में करंट प्रवाहित हो गया और चालक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।उसके साथियों ने उसे सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

जनपद मैनपुरी के थाना औछा के गांव रुरिया निवासी 25 वर्षीय अर्जित ट्रक चालक था। बताया जाता है कि वह हाल ही में एसबीटीसी ट्रांसपोर्ट में ट्रक चला रहा था। सोमवार को वह लोडिंग के लिए अपना ट्रक लेकर नोएडा के सेक्टर 68 स्थित ए-11 हल्दीराम कंपनी पहुंचा था।इसके बाद वह अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कंपनी के गेट के बाहर खड़ा था।

तभी उसके ट्रक का दरवाजा सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से छू गया।चालक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here