Gautam budh nagar पराली जलाये जाने के दोषी पाए जाने पर कृषक पर लगाया जाएगा 2500 से 15000 रुपए तक का जुर्माना

0
333

Gautam budh nagar पराली जलाये जाने जाने पर 2500 से 15000 रुपए तक का जुर्माना

जिलाधिकारी Gautam budh nagar मनीष कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभिकर्ता उद्यान प्रमुख गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में धान काटने  का काम शुरू हो गया है।

धान की कटाई के तुरंत बाद ही गेहूं की बुवाई के लिए कुछ किसान पराली को खेतों में ही जला देते हैं, जिससे मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं एवं खेत की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है। साथ ही प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने के दोषी पाए पर संबंधित कृषक पर 2500 से 15000 रुपए तक जुर्माना लग सकता है। पराली जलाने की घटना की निगरानी ग्राम पंचायत स्तर तक गठित सचल दस्तों एवं सेटेलाइट के माध्यम की जा रही है। सेटेलाइट के माध्यम से अग्नि जनित स्थान की भौगोलिक स्थिति अक्षांश व देशांतर सहित दस्तों को प्राप्त होगी, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित किसानों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्व, कृषि, पंचायती राज आदि विभाग को निर्देश जारी किये जा चुके हैं। अतः जिला प्रशासन द्वारा जनपद के कृषकों से अपील की जाती है कि वह पराली को जलाने की बजाय उसे खेत में ही गला कर खाद के रूप में इस्तेमाल करें एवं दंड की कार्यवाही से बचें।

पराली जलाने वाले किसानों को अन्य राजकीय योजनाओं तथा राशन, किसान सम्मान निधि आदि के लाभ से वंचित करने की भी कार्यवाही की जाएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida Authority 41 किसानों को मिलेंगे प्लॉट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here