Noida के एक घर में लगी भीषण AAG

0
247

Noida भीषण AAG

Noida में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में भीषण AAG लग गयी।आग लगने से मकान का पूरा फ्लोर जलकर खाक हो गया।दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से AAG पर काबू पा लिया गया।हादसे में दूसरी मंजिल पर फंसी श्वेता सिंह की मृत्यु हो गई।

वहीं उनकी चचेरी बहन नम्रता सिंह का इलाज चल रहा है।डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि आग सेक्टर 27 स्थित चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर लगी थी।आग लगते ही फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोग सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए, लेकिन दूसरी मंजिल पर रह रहीं दो महिलाएं धुएं के कारण बेहोश हो गयी।आग लगने के बाद जांच अभियान के दौरान दूसरी मंजिल पर रह रही गोरखपुर निवासी श्वेता सिंह और उनकी चचेरी बहन नम्रता सिंह धुएं से अचेत अवस्था में पाई गयी।जिसके बाद तुरंत दोनों को पास के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान श्वेता सिंह की मौत हो गयी।

नम्रता सिंह की हालत अभी गंभीर बनी हुयी है और इलाज जारी है।थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जारी है।शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है,

लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here