एक्सीडेंट की रोकथाम के लिए सीआरआरआई करेगी Noida Expressway का सर्वे

0
372

Noida Expressway

Noida, Noida Expressway पर बढ़ते हुए एक्सीडेंट को देखते हुए अब इसकासर्वे केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) से करवाया जाएगा।

क्योंकि इस Noida Expressway परबने हुए पक्के निर्माण को सर्विस लेन पर शिफ्ट किया जाना है, जो इतना आसान काम नहीं है।इसीलिए पहले उनका सर्वे करवा कर उसके बाद ही काम शुरू हो पाएगा।Noida Expresswayपर क्रैश बैरियर के अंदर विज्ञापन के 12, आईटीएमएस के 8, साइनेज के 21 पोलमौजूद हैं। 13 स्ट्रक्चर एफओबी के हैं और 19-20 पब्लिक टॉयलेट व यूरिनल भी मौजूद हैं। इनसभी को क्रैश बैरियर से बाहर सर्विस लेन की तरफ शिफ्ट किया जाना है। प्राधिकरण इस योजना मेंसलाहकार एजेंसी के रूप में सीआरआरआई को शामिल करने जा रहा है। इसके लिए सीआरआरआईको पत्र भेजा जा रहा है।

Noida Expressway का सर्वे
Noida Expressway का सर्वे

सीआरआरआई पूरे एक्सप्रेस वे का दोबारा से सर्वे करेगी। एक्सप्रेस वे केसुरक्षा मानकों को देखेगी और दुर्घटना के मुख्य कारण और लूप होल तलाशेगी। इसके बाद उनकोशिफ्ट करने का पूरा प्लान प्राधिकरण को देगी।बीते 14 अगस्त को यहां आईटीएमएस के पोल से एक कार के टकराने से तीन युवकों की मौत होगई थी। जिसके बाद प्राधिकरण के इंजीनियरों ने इसका सर्वे किया था। इस सर्वे में सामने आया थाकि यहां क्रैश बैरियर के अंदर लगे पोल एक्सीडेंट के कारण है। इसे शिफ्ट किया जाए।24.5 किमी लंबे Noida Expressway सिटी सर्विलांस सिस्टम के अंडर आता है।

इस Noida Expressway कीनिगरानी के लिए यहां आईटीएमएस के तहत कैमरे लगाए है। इन कैमरों को पोल पर लगाया गयाहै। पोल क्रैश बैरियर के अंदर यानी एक्सप्रेस वे की ओर लगे है। इसका कुछ हिस्सा ग्रेटर नोएडाप्राधिकरण के पास भी है। ऐसे में Noida वाहन चालकों के लिए इस एक्सप्रेस वे को सुरक्षित बनाताचाहता है। सेफ्टी पाइंट को लेकर मंथन किया गया। अब इसका पूरा प्लान सीआरआरआई करेगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here