Dankur क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता – धीरेंद्र सिंह

0
306

Dankur

Dankur – बृहस्पतिवार को कस्बा बिलासपुर के खेरली नहर पर दूसरे पुल का उद्घाटन करने के मौके पर क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि क्षेत्र का विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की मांग पर उन्होंने दनकौर-बिलासपुर- सिकंदराबाद मार्ग, खेरली नहर से कासना एवम चाचूरा नहर मार्ग, एवं नहर तिराहे पर रात्रि में हाई मास्क लाइट की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाएगी

आगे कहां की क्षेत्रवासी खुशहाल रहे उनके दुख व सुख का मैं साझेदार बनकर रहना चाहता हूं ऐसी मेरी अभिलाषा है, यमुना विकास प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के अलावा प्रदेश सरकार के माध्यम से उनकी हर समस्या का समाधान कराना मेरी जिम्मेदारी बनती है,

इसीलिए मैं क्षेत्र वासियों के प्रति समर्पित होकर क्षेत्र की सेवा करता रहूंगा विधायक धीरेंद्र सिंह ने आम लोगों से उनकी समस्याओं को भी सुना व समझा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दीये,साथ मां दुर्गे को नतमस्तक होते हुए क्षेत्र वासियों को दुर्गा पूजा नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर बुलंदशहर के जिला पूर्व पंचायत सदस्य शशांक भाटी, कासना भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी, अमित भाटी,प्रधान धर्मवीर भाटी, राहुल भाटी, विनोद भाटी विक्रम भाटी, साबिर कुरैशी,वरुण भाटी, अतिकुर्रहमान रहमान, बिल्ले शर्मा, आमिर पठान, राम सिंह नेताजी, सुरेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनीष शर्मा, आदि मौजूद रहे

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here