Noida में दर्दनाक हादसा,चार युवकों की मौत

0
216

Noida में दर्दनाक सड़क हादसा

Noida के Sec 11 में भीषण हादसा हो गया. जिसमें एक ट्रक ने ऑल्टो गाड़ी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद  ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में चार किशोरों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है.

जिसका इलाज मेट्रो अस्पताल में चल रहा है।चारों युवक दिल्ली के रहने वाले थे।आपको बता दे कि दिल्ली निवासी पांच युवक हिमांशु,मोहित,विशाल,मनीश और उत्तमजो आपस में दोस्त थे।रविवार देर रात दिल्ली से नोएडा खाना खाने आये थे।खाना खा जब वो दिल्ली की तरफ जा रहे थे तो हिमांशु गाड़ी चला रहा था।बीच रास्ते में सैक्टर-11 शिवानी फर्नीचर के पास ट्रैक्टर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।

मौके पर जमा भीड़ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से युवकों को कार से बाहर निकाला।जिसमें हिमांशु,मोहित,विशाल की मौत मौके पर ही हो गयी।मनीश की मौत इलाज के दौरान हो गयी।वही उत्तम की हालत गंभीर है।एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि रविवार रात करीब 2 बजे एक ऑल्टो से 5 लड़के दिल्ली की ओर जा रहे थे। शिवानी फर्नीचर सेक्टर-11 के पास ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई।

एक को अस्पताल भेजा गया।वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती उत्तम ने पुलिस को बताया कि उनके साथी मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु की मौत हुयी है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here