भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जन आंदोलन के लिए Greater noida पहुँचे सरधना विधायक

0
206

Greater noida

Greater noida किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि मेरठ के सरधना से विधायक अतुल प्रधान ने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर देश में लगातार हो रही बदहाली के खिलाफ 10 अक्टूबर को मेरठ कमिश्नरी में जन आक्रोश रैली आयोजित की है. अनेक नगरों का व्यापक भ्रमण किया।

जिसमें मुख्यतः डाबरा, रामपुर, लडपुरा सलेमपुर गुर्जर, नियाना, पीपलका, दाउदपुर, सिरसा, नवादा, अम रपुर, अटाई, ईमलिया, लुकसर सहित आदि गांवों में पंचायतें कि इस संबंध में विधायक अतुल प्रधान ने कहा की मेरठ कमिश्नरी पर 10 अक्टूबर को महँगी शिक्षा महँगा ईलाज सरकारी स्कूलों की दुर्दशा अस्पतालों द्वारा लगातार लूट मारी आम जनमानस इन समस्याओं से त्रस्त है पिछले दिनों भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर 10 दिन की भूख हड़ताल की थी लेकिन अब पिछले एक महीने से लगभग दो सौ से अधिक गावो का दौरा कर आंदोलन को सफल बनाने के लिए दिन रात ताक़त लगा दी है।

उसी क्रम में आज Greater noida के गांवों में पंचायत कर लोगों से आन्दोलन में पहुँचने की अपील की इस संबंध में सरधना विधायक ने अतुल प्रधान ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य आम जनमानस से दूर होते जा रहे हैं। ग़रीब मज़दूर किसान इतने महंगे स्कूलों में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते हैं।अस्पतालों लूट का अड्डा बनी हुई है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जनमानस की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है सिर्फ़ जाति धर्म के नाम पर लोगों को बाँटने का काम करती है।किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान और उपाध्यक्ष आलोक नागर ने कहा कि किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने इस जन आंदोलन को पूर्ण समर्थन है हज़ारों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोग इस आंदोलन में पहुँचेंगे।

जल्द ही Greater noida में भी शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर डा विकास प्रधान,आलोक नागर, बृजेश भाटी,कृष्ण नागर,लौकेश भाटी,नरेंद्र भाटी,शुभम चेची, मनीष नागर,मनीष खारी,प्रदीप भाटी, जय चेची,अनुज नागर, अनिल कसाना,विपिन नागर, विकास भाटी,निक्की भाटी, जगत बीडीसी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Noida दलित लोगों के घरो को फूकने वालों हो सख्त करवाई : देवेन्द्र सिंह अवाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here