spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाGreater noida में Felix Hospital का शुभारंभ

Greater noida में Felix Hospital का शुभारंभ

Felix Hospital

Greater noida के प्लॉट नंबर एनएच – 14 ब्लॉक सी गामा 1 में सोमवार को चेयरमैन डॉ डी.के. गुप्ता और निदेशक डॉ रश्मि गुप्ता ने फेलिक्स हॉस्पिटल में पूजा अर्चना कर हॉस्पिटल का शॉफ्ट लांच किया। डॉ डी.के. गुप्ता ने बताया कि Felix Hospital जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए जाना जाता है कुछ दिन पहले ही चौहान संजीवनी अस्पताल का आधिकारिक रूप से टेकओवर किया है। सोमवार को इसका नए तरीके से विधिवत शुभारंभ किया गया है।

अस्पताल अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रयास में है। अस्पताल को टेक ओवर के बाद बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें AI से लैश कैथ लैब, 3 टेसला MRI, 128 स्लाइस CT मशीन, मॉडुलर OT, ICU एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी | इस नए और उन्नत अस्पताल का उद्देश्य है कि Greater noida और आसपास के क्षेत्रों में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं। हमारा लक्ष्य न केवल रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें एक ऐसा वातावरण भी प्रदान करना है जो संपूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखे।

Greater noida में Felix Hospital का शुभारंभ
Greater noida में Felix Hospital का शुभारंभ

अस्पताल में मल्टीस्पेशियलिटी सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और सस्ती दरों पर मिले।

Felix Hospital नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में अब कुल मिलकर 800 बेड्स लाने वाला है। Felix Hospital ने नोएडा में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा के अनेक सेक्टर्स में अस्पताल, पॉलीक्लीनिक एवं मेडिकल रूम स्थापित किए है। जिसमें नोएडा के सेक्टर 137, सेक्टर 135, सेक्टर 100, सेक्टर 143, सेक्टर 150, सेक्टर 144, सेक्टर 168, दिल्ली का न्यू अशोक नगर एवं ग्रेटर नोएडा शामिल है। अस्पताल को विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे एबीपी न्यूज, जी न्यूज, दैनिक जागरण, रोटरी क्लब, एसोचैम एवं फिक्की) पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सम्मान मिल चुका है।

Felix Hospital की मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य नए अस्पताल के माध्यम से अपने चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाना और ग्रेटर नोएडा के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस टेक ओवर के साथ ही फेलिक्स हॉस्पिटल ने घोषणा की है कि वे चौहान संजीवनी अस्पताल में नई सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार करेंगे, जिसमें 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक के साथ -2 हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, और ऑन्कोलॉजी जैसी विशेषताएं शामिल होंगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र