Greater Noida स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में Semicon India 2024 का शुभारंभ

0
261

Semicon India 2024

Greater Noida स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में Semicon India 2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सेमीकंडक्टर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस कर रहे हैं। भारत के लिए चिप का मतलब सिर्फ टेक्नोलॉजी भर नहीं है, हमारे लिए यह करोड़ों एस्पिरेशंस को पूरा करने का माध्यम है।

Greater Noida स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में Semicon India 2024 का शुभारंभ
Greater Noida स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में Semicon India 2024 का शुभारंभ

भारत का फोकस अपने स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री रेडी बनाने पर है। उन्होंने कहा कि भारत की नीतियों के कारण ही बहुत कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपए से ज्यादा के इन्वेस्टमेंट इस क्षेत्र में भारत में हो चुके हैं। भारत इस क्षेत्र में 360 डिग्री एप्रोच के साथ काम कर रहा है। हमारी सरकार भारत में पूरे सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन इकोसिस्टम को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल लाल किले से कहा था कि हमारा सपना है कि दुनिया की हर डिवाइस में इंडियन मेड चिप हो। सेमीकंडक्टर पावर हाउस बनने के लिए जो भी जरूरी होगा भारत वो सब करने वाला है। भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम सिर्फ भारत के नहीं बल्कि ग्लोबल चैलेंजेस को भी सॉल्यूशंस प्रोवाइड करेगा।

इससे पूर्व उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न सेमीकंडक्टर आधारित उपकरणों एवं इनोवेशंस के विषय में जानकारी दी गई।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Greater Noida स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में Semicon India 2024 का शुभारंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here