हर घर तिरंगा संपर्क अभियान को लेकर बादलपुर मंडल में कार्यशाला का आयोजन

0
290

हर घर तिरंगा संपर्क अभियान

Noida।आज बादलपुर मंडल के ग्राम रोजा याकूबपुर के बारात घर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को मजबूत बनाने के लिए रखी गई।इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री गौतम बुद्ध नगर धर्मेंद्र कोरी तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में की गई।

इस कार्यशाला का संचालन बादलपुर मंडल के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की कार्यशाला में महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने बताया भारतीय जनता पार्टी का हर घर तिरंगा पहुंचने का अभियान है।यह अभियान 12 अगस्त से शुरू हो रहा है हम सभी कार्यकर्ताओं का एक उद्देश्य है हर घर तक तिरंगा पहुंचना है और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा पर अपलोड करना है इसी के साथ-साथ हमें अपने महान पुरुषों की मूर्तियों पर स्वच्छता अभियान भी चलाना है जो की पार्टी का निर्देश है।

मंडल के अध्यक्ष प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोई भी घर ऐसा ना छूटे जहां हमारा देश की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज ना लगे अर्थात हर छत पर हमें तिरंगा लगवाना है हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज की कार्यशाला में बादलपुर मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सेक्टर के संयोजक सेक्टर के प्रभारी, बूथ के अध्यक्ष सभी मोर्चो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Visit Our Social Media Pagehiss:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here