Anemia free india अभियान कैम्प का आयोजन

0
276

Anemia free india

Noida. भारत विकास परिषद ब्रिलियंट शाखा, नोएडा द्वारा दिनांक 27 जुलाई-2024 को भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर क्षेत्र 12, नोएडा में Anemia free india मिशन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों की देखरेख में करीब 110 युवा छात्राओं का हीमोग्लोबिन एवं रक्त परीक्षण किया गया। बंच परीक्षण का निर्देश दिया गया तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का प्रचार-प्रसार किया गया।

शाखा की तरफ़ से सभी छात्राओं के लिए रिफ़्रेशमेंट की व्यवस्था रही।शाखा की तरफ़ से यह आयोजन सुचारू रूप से नोएडा के स्कूलों में निरंतर चलता रहेगा।कैम्प में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुनील कुमार शर्मा (सी एम ओ, गौतम बुद्ध नगर) एवं महेश बाबू गुप्ता (राष्ट्रीय वित्त मंत्री), कार्यक्रम अध्यक्ष अनुज फरसैया और प्रांतीय टीम से राजीव अजमानी एवं पंकज जैन उपस्थित रहे।

Anemia free india अभियान कैम्प का आयोजन
Anemia free india अभियान कैम्प का आयोजन

शाखा सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रोग्राम के संयोजक डॉ एम के अग्रवाल एवं सहसंयोजक डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ ए के त्यागी, डॉ सुरेश गुप्ता एवं डॉ दीपिका ने सेवा भाव से लगकर इस प्रोग्राम को सफल बनाया।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल, उपाध्यक्ष महेन्द्र शाह, मीडिया प्रभारी मुकुल बाजपेयी, दिनेश मित्तल, राम चन्द्र बजाज, प्रमोद गुप्ता, अनिल गोयल, डॉ आलोक गोयल, सोमगिरी गोस्वामी, डॉ ललित कुमार एवं डॉ सुरभि इत्यादि शहर के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।

Visit Our Social Media Pages:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-  Kargil Vijay Diwas पर बच्चों को सुनाई देश के सैनिकों के शौर्य और बलिदान की गाथा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here