IMS NOIDA के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में मेरी माटी मेरा देश कैम्पेन का समापन

0
346

NOIDA IMS  नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में मेरी माटी मेरा देश कैम्पेन का समापन हुआ। शनिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश कैम्पेन के प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि महिला एवं बाल स्वास्थ्य विभाग नोएडा प्राधिकरण की सीडीपीओ प्रीति भदौरिया एवं विनोद कुमारी ने मौजूदगी दर्ज करायी।

शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं कम्युनिटी रेडियो एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से सलाम नमस्ते को मेरी माटी मेरा देश प्रोजेक्ट दिया गया। जिसके तहत सामुदायिक रेडियो 9 से 28 अगस्त तक अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। वहीं आज के कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने गीत, संगीत एवं नृत्य के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश कैम्पेन के प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में गेझा गांव के युगधारा फाउंडेशन के प्रतिभागियों को वॉल पेंटिंग एवं रीसाइकिल, रीयूज प्रोडक्ट प्रस्तुती के लिए सम्मानित भी किया गया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान एके चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने भारतीय कलाओं को सम्मिलित करते हुए ग्रीटिंग कार्ड एवं मेरी माटी कविता की प्रस्तुति दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here