Workers की समस्या का समाधान ना होने पर होगा Indian Farmers Union का अनिश्चितकालीन धरना : बलराज भाटी

0
492

Workers समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना

Noida:भारतीय किसान संघ (बलराज) के जन नेता बलराज भाटी के आह्वान पर संघ की जन अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल और प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी के नेतृत्व में workers ने निर्माता संकल्प शुक्ला और हेम स्पेयर ऑर्गेनाइजेशन के संजय राय को चुनौती दी। इसके अलावा, नोएडा के पुलिस प्रमुख के प्रतिनिधि के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन
भारतीय किसान यूनियन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर मै बिल्डरों की तानाशाही इस कदर बढ गई है कि फ्लैट बुकिंग के नाम पर ठगी हो या गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साइटों पर कार्य कराकर उन गरीब workers का भुगतान न करना हो। बार-बार ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। ऐसा ही मामला हेम स्पेयर कम्पनी का है। जहाँ बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय ने गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साईटों पर करोड़ों रुपए के कार्य कराये और गरीब workers के भुगतान नही किए।

जब उनसे workers मजदूरी मांगी तो उनक गाली-गलौज कर भगा गया। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन को 14 मई को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय गरीब workers से काम करा कर उनकी मेहनत मजदूरी का भुगतान नही कर रहा है। मजदूरों के हित के लिए संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी दी थी लेकिन पुलिस प्रशासन ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुयी है। मज़दूरों को न्याय दिलाने के लिए संगठन ने आगामी सात जून को हेमस्पेयर कम्पनी के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है और चेतावनी दी कि है कि जब तक मज़दूरों का समाधान नही होगा तब तक हेम स्पेयर कम्पनी के निर्माण कार्य बन्द किए जायेंगें।

Workers

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी,प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश सचिव ऊधम नम्बरदार, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर,प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश महासचिव एडo सतेदंर खारी,प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवीदंर

खारी जिला उपाध्यक्ष मिनदर नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा धर्म भाटी, प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी,प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, तहसील दादरी अध्यक्ष सोविदंर भाटी,जिला संगठन मन्त्री रिंकू भडाना जिला सचिव विनित शर्मा, जिला महासचिव नईम अब्बास, जिला उपाध्यक्ष मनवर अली, दादरी ब्लाक अध्यक्ष तपसी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Visit Our Social Media Pages:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

ये भी पढ़े:- Farmers की समस्याओ का निस्तारण होने के बाद ही खत्म होगा धरना प्रदर्शन : बलराज भाटी