दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया

0
378

अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया

ग्रेटर नोएडा, 25 अगस्त  सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी
नागरिक को गिरफ्तार किया। यह आरोपी ग्रेटर नोएडा में अपने किसी परिचित से मिलने आया था।
उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि
एलआईयू की टीम के सहयोग से शुक्रवार की दोपहर जगत फार्म मार्केट में घूम रहे विदेशी नागरिक को
गिरफ्तार किया गया।

उसकी पहचान डिएज़ोउ मुरिस निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। पुलिस
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी फिलहाल मानवी इन्कलेव प्रथम फ्लोर दिल्ली में रह रहा था। पुलिस
को विदशी नागरिक से भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया
कि वह अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आया था।

इसके अलावा वह कोई अन्य जानकारी पुलिस
को नहीं दे सका। पुकिस ने आरोपी के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस व एलआईयू की टीम आरोपी के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।

विदेशी नागरिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here