नोएडा सेक्टर-34 के Community Center में चल रही श्रीमदभागवत कथा

0
434
Community Center

Community Center में आचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि सदाचार और सत्कर्म से अर्जित सम्पति ही व्यक्ति के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि लाती

नोएडा। भारतीय धरोहर के सौजन्य से नोएडा में सेक्टर 34 के Community Center में चल रही श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य श्री पवन नंदन महाराज ने आत्म कल्याण के लिए शास्त्रों में वर्णित तीन मार्गों का विस्तार से वर्णन किया। मनुष्य के जीवन में मंदिर के महत्व को बताते हुए कथाव्यास ने कहा कि मंदिर जाने वाले व्यक्ति का मन स्थिर रहता है।

साधन और साध्य की पवित्रता को जरूरी मानते हुए आचार्य पवन नंदन महाराज ने कहा कि सदाचार और सत्कर्म से अर्जित सम्पति ही व्यक्ति के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि और संतोष लाती है। द्रोपदी की भक्ति और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति बताते हुए कथाव्यास ने कहा कि द्रोपदी ने अश्वत्थामा का वध करने से रोका। वहीं कुंती को प्रभु प्रेम का अनुरागी मानते हुए उन्होंने कहा कि कुंती ने भगवान से दुख और कष्ट मांगे जिससे कि वो ईश्वर का सुमिरण करती रहे।

Community Center में दूसरे दिन की कथा में वरिष्ठ भाजपा नेता नवाब सिंह नागर, भारतीय धरोहर के महामंत्री विजय शंकर तिवारी,प्रमोद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा,प्रवीण शर्मा,अजय पुंडीर, जगमोहन शर्मा, मनन शर्मा, किशोर सक्सेना, सुधीर कुमार गुप्ता, श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन में कारसेवक सतीश तोमर,एस पी चमोली,मयंक शर्मा,भीम सेन राउत,धर्मपाल आदि मौजूद थे।

Read This Also: Sadguru Nath Ji Maharaj : श्री शिव महापुराण में मौजूद है हर समस्या का समाधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here