जनपद में चल रही Open State Senior Women’s Basketball Tournament का हुआ समापन

0
409
Open State Senior Women's Basketball Tournament
Open State Senior Women's Basketball Tournament

नोएडा कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन धूम मानिकपुर दादरी में Open State Senior Women’s Basketball Tournament का आयोजन किया गया

नोएडा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में 12 से 14 मार्च 2024 तक नोएडा कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन धूम मानिकपुर दादरी में आयोजित हो रही Open State Senior Women’s Basketball Tournament का आज उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्रा की उपस्थिति में विधिवत रूप से समापन किया गया |

जिसमें उप जिलाधिकारी दादरी विवेकानंद मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, थाना अध्यक्ष बादलपुर, एनसीपीई अध्यक्ष सुशील राजपूत, बबीता नागर, अजय सिंह प्रमोद कुमार आदि के द्वारा विजेता उपविजेता तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों/प्रबंधकों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

Open State Senior Women's Basketball Tournament
उपक्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन अलीगढ़ और गौतम बुद्ध नगर की टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें अलीगढ़ ने गौतम बुद्ध नगर को 29-19 से हराया तथा प्रतियोगिता का फाइनल मैच आगरा और वाराणसी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें आगरा ने वाराणसी को 64-56 से हराया।

इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने मीडिया बन्धुओं, एनसीपीई अध्यक्ष, प्रोफेसर, खिलाड़ियों में समस्त स्टाफ का सम्मान किया। मंच का संचालन आशुतोष जी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में परवेज अली, सुमित नागर, मोहित शर्मा, नीतीश सक्सेना व दानवीर द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया।

Read This Also: ग्रेटर नोएडा में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग 23 फरवरी से, क्रिकेट के जाने माने खिलाड़ी हो रहे शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here