spot_img
Homeकमिश्नरेट समाचारग्रेटर नोएडा ज़ोन2024-25 के Budget पर GRENO AUTHORITY की बोर्ड बैठक में लगी मुहर

2024-25 के Budget पर GRENO AUTHORITY की बोर्ड बैठक में लगी मुहर

प्राधिकरण बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित Budget पर की चर्चा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के Budget पर मुहर लगा दी है। प्राधिकरण बोर्ड ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 4859 करोड़ रुपए के Budget को मंजूरी दी है।

इस वर्ष जमीन अधिग्रहण पर 1200 करोड़ रुपए और विकास एवं निर्माण कार्यों पर 1272 करोड़ रुपए का Budget निर्धारित किया है। इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 5860 करोड़ रुपए की प्राप्ति का भी लक्ष्य रखा है।

Budget
बोर्ड बैठक में 2024-25 के Budget पर लगी मुहर

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 134 में बोर्ड बैठक संपन्न हुई, जिसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम,यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम व सौम्य श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण और बोर्ड के सदस्य शामिल हुए।

Budget
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित Budget पर चर्चा

इस बोर्ड बैठक में प्रमुख रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित Budget पर चर्चा की गई। बोर्ड ने Budget प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। वर्ष 2023-24 में पूर्व में चले आ रहे ऋणों के भुगतान के मद में माह 31 जनवरी 2024 तक 1272 करोड़ का भुगतान किया गया है।

31 जनवरी 2024 तक 1317 करोड़ की प्राप्तियां हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय के सापेक्ष 31 जनवरी, 2024 तक 1448 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वहीं 2024-25 में आवंटनों की किश्तों से और नई प्रस्तावित योजनाओं एवं डिफाल्ट धनराशि की वसूली से 5860 करोड़ के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है।

Budget

इसी तरह वित्तीय वर्ष 2024-25 में भू-अधिग्रहण, अतिरिक्त प्रतिकर के भुगतान, जेवर हवाई अड्डा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अंशदान, मेट्रो रेल एवं आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास आदि के लिए 1500 करोड़ रुपए का भुगतान का प्रस्तावित है। 2024-25 में भू-अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्यों में 2472 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव है।

वर्ष 2024-25 में आन्तरिक विकास कार्यों के लिए 120 करोड़, बाह्य विकास कार्यों के लिए 120 करोड़, निर्माण कार्य में पूर्व में बनाये जा रहे आवासीय भवनों की अवशेष धनराशि एवं वेन्डर मार्केट का निर्माण एवं दुकानें / क्योस्क के लिए 58.60 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है।

विशेष परियोजनाओं के लिए 930.67 करोड़, उद्यानीकरण के लिए 43 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें मुख्यतः फुटओवर ब्रिज, अंडरपास, एसटीपी, विद्युत सबस्टेशन, नये कॉलेज के निर्माण, ग्रेनो वेस्ट में अस्पताल / हेल्थ सेन्टर, अल्फा मार्किट का पुनर्विकास, कासना सुरजपुर का पुनर्विकास कार्य, बस शेल्टर, गंगाजल का अवशेष कार्य आदि शामिल हैं।

वर्ष 2024-25 में उद्यानीकरण के विकास कार्यों पर 43 करोड़ रुपए के खर्च प्रावधान किया गया है। ग्राम विकास के मद में 520 करोड़ रुपए, अर्बन / स्वास्थ्य सेवाओं पर 957 करोड़ रुपए का भुगतान भी प्रस्तावित है। इस साल 1500 करोड़ रुपए के लोन का भुगतान करने का भी लक्ष्य है। 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने सफाई कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी कर दी है। बोर्ड ने सफाई कर्मियों के वेतन में लगभग 25 फीसदी तक की वृद्धि कर दी है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष सफाई कर्मियों का वेतन 20604 रुपए प्रति माह करने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा, जिस पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है।

वर्ष 2016 के बाद पहली बार सफाई कर्मियों के वेतन में वृद्धि की गई है। इससे वर्तमान समय में ग्रेटर नोएडा के सफाई कार्यों में लगे 2141 सफाई कर्मियों को लाभ मिलेगा।
Budget

10 हजार से अधिक फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ
फ्लैट खरीदारों को उनके सपने का आशियाना दिलाने के लिए बनी अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के क्रम में प्राधिकरण ने खरीदारों के हक में रजिस्ट्री का शुभारंभ कर दिया है। शुक्रवार को 110 फ्लैटों की रजिस्ट्री संपन्न की गई।

फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए ग्रेटर नोएडा के 9 बिल्डरों ने लगभग 35 करोड रुपए भी प्राधिकरण के खाते में जमा कर दिए हैं। इससे 10283 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया।

ये भी पढ़ें:-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र