नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ बडे स्तर पर आन्दोलन करने की रुप रेखा तैयार

0
319

नोएडा।नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ चल रहे किसानों का प्रदर्शन अभी समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है।किसानों व प्राधिकरण के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर एक बार फिर किसान प्राधिकरण के खिलाफ एकजुट होते नजर आ रहे हैं।

इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओ ने प्राधिकरण की तोडफोड की कार्यवाई के विरोध में शहदरा गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था जिसे आज लगातार ग्यारहवां दिन है।नोएडा विकास प्राधिकरण के ओएसडी महेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व मै प्राधिकरण के आधिकारियों संग वार्ता हुई जिसमें एक सप्ताह मै समस्याओ के निस्तारण का आश्वासन दिया गया है

एक सप्ताह मै निस्तारण नही होने पर आन्दोलन की गति तेज करने को लेकर आज 25 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय कैमराला चक्रसैनपुर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के संघ संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की एक अहम बैठक हुई जिसमें नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ बडे स्तर पर आन्दोलन की रूप रेखा तैयार की गई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रंगीलाल भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश मिडिया प्रभारी विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश सचिव ऊधम नम्बरदार, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा भोलू पंडित, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी,प्रदेश महासचिव शमशाद, भआदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here