पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का 79वां जन्मदिवस

0
398
स्व. राजीव गाँधी

रविवार को नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी का 79वां जन्मदिवस कांशीराम आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-45 नोएडा में ज़रूरतमंदों को भोजन, फल व जूस बांटकर मनाया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

स्व. राजीव गाँधी


कांग्रेस नेता राजकुमार तंवर ने कहा कि सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बद रही थी, उस समय भारत की सत्ता राजीव गांधी ने संभाली। सरकार में आते वक्त श्री गांधी के हृदय में मां को खोने का अपारदुख था परंतु इसका असर उनकी कार्य-शैली पर तनिक भी नही पडा। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वो उपलब्धियां है जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई। उनका महत्वपूर्ण कार्य भारत देश के लिए यह है।

जैसे पंचायती राज में राजीव जी ने गांवों को संवैधानिक दर्जा देने का बडा फैंसला किया। नवोदय विद्यालयों की स्थापना भी 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत हुई 30 जून 1986 को संपन्न यह मिजो समझौता देश की अखण्डता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का स्वर्णिम अध्याय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here