नोएडा में व्यक्ति के घर पर हथियारबंद Miscreants Opened Fire, प्राथमिकी दर्ज

0
225

अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की

जनपद के थाना रबूपुरा क्षेत्र के म्याना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आशुतोष शर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आशुतोष की 18 फरवरी को शादी है।

पुलिस को दी शिकायत में आशुतोष ने बताया कि बीती रात म्याना गांव स्थित उनके घर पर बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई की मोटरसाइकिल गौरव नामक एक युवक की बाइक से टकरा गई थी। इस बात को लेकर वो लोग रंजिश रखते हैं।

शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार रात हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने उनके घर पर कई गोलियां चलाईं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात की फुटेज रिकॉर्ड हुई हैं।

पीड़ित ने आशंका व्यक्त की है कि रविवार को उसकी शादी के समय भी बदमाश हमला कर सकते हैं और उसकी तथा उसके परिजनों की हत्या कर सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here