spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडा"ग्राम परिक्रमा यात्रा" का नोएडा में होगा लाइव प्रसारण

“ग्राम परिक्रमा यात्रा” का नोएडा में होगा लाइव प्रसारण

नोएडा।आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा क्लब सेक्टर 27 में जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

जिसमे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील शर्मा, रवि यादव उपस्थित रहे।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि हमारा आगामी कार्यक्रम “ग्राम परिक्रमा यात्रा” जो 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश की धरती मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी उपस्थित रहेंगे।

जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा नोएडा महानगर में ग्राम छिजारसी बारात घर में किसान मोर्चा नोएडा महानगर में एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।जिसमें मुख्य अथिति माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, मुख्य वक्ता माननीय विधायक, पंकज सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी

,किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम यादव और मुक्तानंद प्रधान सहित कार्यक्रम संयोजक पप्पू प्रधान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र