किसानों को समर्थन देने जा रहे सपा नेताओं को हिरासत में लिया

0
182

नोएडा।ग्रेटर नोएडा के किसानों का काफी दिनों से विभिन्न जगहों पर अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है ।उनकी मांग है 10 परसेंट प्लॉट, बढ़ा हुआ मुआवजा व आबादी का पूर्ण निस्तारण, वह अन्य मांगों को लेकर वह आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन के साथ-साथ संसद का घेराव भी करने वाले थे।

समाजवादी पार्टी ने पूरी तरीके से किसानों का समर्थन करने का ऐलान किया था।सपा नेताओं को किसान आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा बहुत से नोएडा ग्रेटर नोएडा के सपा नेताओं को हिरासत में लिया गया।वह बहुत सारे नेताओं को हाउस अरेस्ट के साथ-साथ नजर बंद करने का भी काम किया गया। ग्राम सर्फाबाद के सुंदर फार्म हाउस में बहुत से वरिष्ठ नेताओं को नजर बंद किया गया। वरिष्ठ नेता राहुल अवाना जो लगातार किसान आंदोलन में तन मन धन के साथ अपना समर्थन दे रहे थे।

उनको कल रात ही प्रशासन द्वारा हिरासत में ले लिया गया। पहले उनको सेक्टर 126 थाने लाया गया फिर उसके बाद उनको सेक्टर 20 थाने लाया गया उनको देखने गए लोहिया वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष अजीम अली जैदी को भी हिरासत में ले लिया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी तन मन धन के साथ किसानों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है और प्रशासन द्वारा किए गए अत्याचारों से डरने वालों में से नहीं है। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के लिए आवाज उठाते रहेगी।

नोएडानोएडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here