नोएडा : क्रिकेट खेलने के दौरान हुये विवाद में युवक की हत्या के मामले में छह लोग गिरफ्तार

0
225

नोएडा के बिसरख इलाके में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए
विवाद में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान टिंकू, हिमांशु, अजय, आशु,
रितिक और कपिल के रूप में हुई है।

चिपियाना बुजुर्ग में रविवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में इलाके के ही निवासी सुमित की
पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की
पहचान की गई। इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा,पूछताछ के दौरान पता चला कि सभी आरोपियों की सुमित के साथ घनिष्ठ मित्रता थी,
लेकिन क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच, सुमित नाले
में गिरकर फंस गया, जिसके बाद आरोपियों ने ऊपर से ईंट और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर
दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here