सर्वर डाउन होने के कारण कई विभागों में कामकाज ठप रहा

0
230

नोएडा।आज नोएडा के विभिन्न सरकारी विभागों में इंटरनेट का सर्वर डाउन होने के कारण कामकाज पूरी तरीके से ठप रहा।जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी क्रम में नोएडा के सेक्टर-32 स्थित सहायक संभागीय परिवहन (एआरटीओ) विभाग में सुबह से ही सर्वर डाउन होने से कोई भी कामकाज नहीं हुआ।वही लोग अपना काम करने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण वे मायूस होकर घर वापस चले गए।इसके अलावा निबंधन विभाग तथा जिला अस्पताल में भी यही हाल रहा। यहां भी सर्वर डाउन होने के कारण कामकाज प्रभावित रहा।

अधिकारियों ने बताया कि समूचे उत्तर प्रदेश में यही हाल है।सब जगह कामकाज प्रभावित हो रहा है। सरवर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here