अंडे की दुकान पर शराब बेचते पकड़ा

0
299

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार की रात को भंगेल में
अंडे की दुकान पर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इसके पास से देसी और
अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

आबकारी निरीक्षक डॉ. शिखा ठाकुर ने बताया कि रविवार को आबकारी
सिपाही राहुल मिश्रा और कपिल कुमार शहर में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान भंगेल में अवाना टिंबर
मॉर्केट में अंडे की दुकान पर अवैध रूप बेचे जाने की सूचना मिली। टीम ने छापा मारकर दुकानदार
जगमोहन की दुकान से 9 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की।

आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here