गन्ना मूल्य मात्र ₹20 प्रति कुंतल बढ़ाना गन्ना किसानों के साथ धोखा

0
518

ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में गन्ना मूल्य में मात्र ₹20 प्रति कुंतल की गई बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि लागत बढ़ जाने के कारण लंबे समय से गन्ना किसान गन्ना के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केवल ₹20 प्रति कुंतल गन्ना के मूल्य में वृद्धि कर गन्ना किसानों को धोखा दिया है। जबकि प्रति कुंतल गन्ना लागत लगातार बढ़ रही है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से किसान में घोर निराशा है। यह फैसला साबित करता है

कि भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। और उसे किसानो की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here