पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो लोकसभा सांसद का करेंगे घेराव : श्याम सिंह भाटी

0
311

ग्रेटर नोएडा।दादरी क्षेत्र के अच्छेजा गांव के रहने वाले दिनेश नागर को ईकोटेक थर्ड पुलिस द्वारा स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा की शह पर प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी एडवोकेट प्रेस को जारी बयान में कहा है कि डॉक्टर महेश शर्मा जातिगत आधार पर लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं

अभी हाल में ही उनके एक कार्यकर्ता गौरव शर्मा द्वारा ईकोटेक थर्ड थाने में दिनेश नागर के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया गया जिसमें दिनेश नागर को दो बार पुलिस द्वारा बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया जिससे पूरा परिवार दहशत के माहौल में जी रहा है और घर से नहीं निकल पा रहा है। इस घटना पर श्याम सिंह भाटी ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के कृत्य की निंदा करते हुए कहा है

कि स्थानीय सांसद अपने राजनैतिक हित के लिए समाज में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। यदि 10 दिन के अंदर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के लोग सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का घेराव करेगी और गांव-गांव उनका विरोध करेगी।

इस घटना में दिनेश नागर द्वारा एक वीडियो जारी करके कहा गया है कि वह इस समय बहुत ही परेशान है यदि उसको न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या भी कर सकता है जिसको लेकर गुर्जर समाज में उबाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here