भारतीय महिला व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम की सारथी बनीं नोएडा पुलिस

0
234

नोएडा।थाईलैंड में कल से शुरू होने वाली एशिया ओसियाना जोन चैंपियनशिप के लिए देर रात भारतीय महिला टीम रवाना हो गई।

नोएडा में हुए प्रशिक्षण शिविर के दौरान नोएडा के तमाम सामाजिक संगठनों और अधिकारियों ने पहुंचकर टीम को शुभकामनाएं भी दी वही दूसरी तरफ एक बार फिर नोएडा पुलिस ने अपने सेवा भाव और देश प्रेम का अद्भुत उद्धरण पेश किया जिसके जिक्र सोशल मीडिया पर खुद व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वरुण अहलावत ने सोशल मीडिया पर किया।

देर रात तकनीकी कारणों के कारण जब एयरपोर्ट पहुंचाने वाली बस टीम तक नहीं पहुंची तब एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा और उनकी टीम ने 20 मिनट में भारतीय टीम को बस उपलब्ध कराई जिससे समय रहते आराम से टीम एयरपोर्ट पहुंच सकी। इसका आभार भारतीय महिला टीम ने भी भावनात्मक रूप से किया।फेडरेशन के अध्यक्ष वरुण अहलावत ने कहा की आज नोएडा पुलिस पूरे देश में अपनी अनोखी कार्यशैली से अपनी एक अलग पहचान बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here