spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारग्रेटर नोएडासिकंदराबाद में यादव समाज ने किया पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह का समर्थन

सिकंदराबाद में यादव समाज ने किया पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह का समर्थन

ग्रेटर नोएडा।गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार पूर्व जिलाधिकारी
बीएन सिंह का 24 गांव के यादवों ने सिकंदराबाद में जोरदार स्वागत किया।यादव समाज के लोगों ने फूल मालाओं से बीएन सिंह का स्वागत किया।

इस दौरान ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने भी पूर्व जिलाधिकारी को पूर्ण को समर्थन दिया।सिकंदराबाद के आढ़ा गांव में 24 गांव के यादवो ने पंचायत के दौरान पूर्व जिलाधिकारी का जोरदार स्वागत करते हुये उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया।

इस पंचायत में यादवों ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में यादव समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर यादव समाज का मान बढ़ाया है।यादव समाज के लोगों ने कहा कि बीएन सिंह एक शिक्षित,गुणवान व ईमानदार व्यक्ति हैं।जो निरंतर जनहित कार्यों में लगे रहते है।हम भाजपा के हाई कमान से मांग करते है कि ऐसे व्यक्ति को ही बीजेपी से टिकट दिया जाये।

पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह नेयादव समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों के प्यार और सम्मान पाकर बेहद खुशी मिल रही है।आप लोगों का सम्मान युही मिलता रहे।उन्होंने आगे कहा कि वह अब समाज की सेवा करने के लिए सब कुछ छोड़कर लोगों के बीच में रहते हैं।

आप जैसे लोगों के लिए दरवाजा हमेशा खुले हुए हैं आधी रात में भी याद करोगे तो दौड़ा चला आऊंगा।इस मौके पर प्रधान रविंदर यादव,रामचंद्र यादव, रणवीर सिंह,डॉक्टर राजपाल सिंह,उदल सिंह,राकेश यादव,सत्येंद्र सिंह,बथवा मास्टर, राजवीर सिंह,प्रकाश सिंह, प्रेमपाल,रोहतास यादव,निर्मल प्रधान,रविंद्र यादव, रघुनाथ,धीरज सिंह और पप्पी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र