जिला कारागार में गर्म कपड़ो का वितरण

0
275

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा स्थित जिला कारागार मे सामाजिक संस्था युगधारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने कैदियो को गर्म कपड़ो का वितरण किया।ठंड में जरूरतमंदो की जरूरत पूरा करने का अपना संकल्प दोहराते हुए

संस्था की अध्यक्ष डॉ श्वेता त्यागीने गर्म कपड़ो का वितरण किया।महासचिव कपिल त्यागी ने बताया कि जेल मे ऐसे ही सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने का भरोसा दिलाया।जेलर अरुण प्रताप सिंह, जितेन्द्र प्रताप तिवारी, महिला जेल प्रभारी मनोरमा सिंह और जेल चिकित्सक अरविन्द कुमार सिंह ने संस्था द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की व संस्था को प्रशस्ति पत्र दिया।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अरूण कुमार ने सभी जेल अधिकारियो को धन्यवाद दिया।इस कार्य में वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा ने अमूल्य योगदान दिया।इस मौके पर सुषमा अवाना, राहुल, रिषभ, विष्णु गुप्ता, गौरव, रंजीत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here