वुमन लीग ने किया सांस्कृतिक तीज कार्यक्रम का आयोजन

0
404
वुमन लीग

नोएडा।वुमन लीग संस्था द्वारा नोएडा के सैक्टर-63 में सांस्कृतिक तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संस्था की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,

जिस पर उपस्थित सभी दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।13 अगस्त को हुये इस कार्यक्रम में दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश की महिलाओं में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा

वुमन लीग: तीज का सुहागिनों के जीवन में बहुत ही महत्व

आज जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो नारी शक्ति को भी आगे आना चाहिए। आज महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनमें सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

तीज प्रतियोगिता का आयोजन


इस प्रतियोगिता में 15 माहिलाओं ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता को तीन पड़ावों में बांटा गया।इन पड़ावों को पार करते हुए ग्रेटर नोएडा की ममता सिंगर ने शानदार जीत हासिल की।इन पड़ावों को सबसे ज्यादा अंकों से पार करते हुये ग्रेटर नोएडा की ममता सेंगर ने शानदार जीत की और मिस तीज का ताज अपने नाम किया।वही कार्यक्रम में वुमन लीग संस्था की अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि तीज पर्व से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है।

वुमन लीग

अलग-अलग समय में अलग-अलग ढंग से मनाए जाने वाले त्योहार आपसी भाईचारे के साथ-साथ परंपराओं को जिंदा रखने का कार्य करते हैं।इस संस्थान का मुख्य उपदेश भारत देश संस्कृत सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखना और महिलाओं का सम्मान और उत्थान करना है।

इस कार्यक्रम में माता गुर्जरी पन्नाधाय की अध्यक्ष रेखा गुर्जर, विदूषी उपाध्याय शर्मा,गीता नागर, रेखा डेढ़ा, आशा बैसोया, कुसुमलता बैंसला मुख्य अतिथि रही।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वुमन लीग की मुख्य सदस्य मंजू भाटी, पूनम बैंसला,गीता नागर और ममता ने भरपूर सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here