अयोध्या में पूजित अक्षत, निमंत्रण और भगवान का एक सुंदर सा चित्र लोगों तक पहुंचा करें विहिप के कार्यकर्ता

0
422

नोएडा।अयोध्या में 22 जनवरी को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे भारत के प्रतिष्ठित संत, महात्माओं के मार्गदर्शन में अयोध्या के राजा राम के बाल रूप में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।इस श्रृंखला में विश्व हिंदू परिषद ने पूरे विश्व में भगवान राम में आस्था रखने वाले सभी हिंदुओं से निवेदन किया है

कि वह 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त में अपने समीप के सभी मंदिरों की अच्छी तरह से साफ सफाई और सज्जा कराकर भगवान की आरती पूजा करें और कौशल्या आनंदवर्धन राघव की रामलला विराजमान के मूल स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को मंदिरों में बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव दर्शन करें।सभी अपने आप को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जुड़ा हुआ महसूस करे।आप ऐसा महसूस करें कि जैसे अपने परिवार का कोई वरिष्ठ व्यक्ति पूजा में भगवान की आरती कर रहे हो और हम सभी परिजन उनके पीछे खड़े होकर आरती में सहयोगी हो।इस योजना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या में पूजित अक्षत, निमंत्रण और भगवान का एक सुंदर सा चित्र लेकर आप लोगों के द्वार पर आपको भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के लिए आग्रह करने के लिए पहुंचेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद के नेता उमा नंदन कौशिक ने बताया किआप सभी धर्मावलंबियों और भगवान राम में आस्था रखने वालो के पास विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता निमंत्रण देने आएगे।यह बड़े गौरव का क्षण है।पूरा भारत राम लहर में डूबा हुआ है।

आप भी इस आनंद में गोते लगाए और भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मानसिक रूप से सम्मिलित होकर अपने आप को धन्य करें।मेरे और आपके पूर्वजों ने इस भव्य राम मंदिर को बचाने और पुण्य जीर्णोद्धार करने में जो सहयोग और बलिदान दिया है। उसके लिए अपने पूर्वजों का धन्यवाद ज्ञापित करें।वे सूक्ष्म रूप में आपको प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होकर आनंदित होने वाले दृश्य को देख रहे होंगे।अतः अपने पूर्वजों के आनंद के लिए अवश्य कार्यक्रम में सम्मिलित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here