आप नेता को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0
240

नोएडा में बिजली विभाग के पांच कर्मचारियों के खिलाफ दो
व्यक्तियों से मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया
गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि पीड़ित आम आदमी पार्टी (आप) का जिला सचिव और उनका भतीजा है।
थाना जारचा के प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिंकू राणा ने बीती रात को थाने में शिकायत
दर्ज करायी कि वह अपने भतीजे रचित राणा के साथ प्यावली बिजली घर पर बिजली का बिल जमा
करने गए थे और उन्होंने वहां मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों से बिजली का कनेक्शन जोड़ने के
लिए कहा था।

उन्होंने बताया कि इस बीच कर्मचारियों ने उनसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जब
उन्होंने तथा उनके भतीजे ने इस बात का विरोध किया तो वहां खड़े बिजली विभाग के कर्मचारी रिंकू,
नागेंद्र, प्रदीप, कृष्ण और उनके अन्य साथियों ने दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की।
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की
धमकी दी। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बाबत एक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति काफी आक्रोश
व्यक्त किया है।

विद्युत विभागविद्युत विभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here